MON - 21 Nov - 2022
गर्भवती महिलाओं को लिए अंडे के सेवन काफी स्वास्थ्यवर्धक रहता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
अंडा एक हेल्दी डाइट का हिस्सा है, जिससे हमारे शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
लेकिन इस बात का पता होना भी जरूरी है कि ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन करना उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्भवति महिलाओं को कितनी मात्रा में अंडे खाने चाहिए यह उनकी गर्भावस्था के महीने, उनके शारीरिक स्वास्थ्य और साथ ही मौसम पर निर्भर करता है।
सर्दियों में पहली और दूसरी तिमाही में महिलाएं 1 से 2 अंडे खा सकती हैं। वहीं गर्मियों में पहली और दूसरी तिमाही में अंडा खाने से पहले महिलाओं को अपने डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। तिसरी तिमाही की बात करें तो महिलाएं सर्दियों में 2 से 3 अंडे भी रोजाना खा सकती हैं।
वहीं अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कितनी मात्रा में किया जाना चाहिए, इस बारे में डॉक्टर से ही बात करें।