MON - 21 Nov - 2022
ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ मूवी 'कांतारा' जब रिलीज हुई थी, तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये सुपरहिट हो जाएगी। फिल्म ने अपनी कहानी से ऑडियंस का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की
ये मूवी थियेटर में तो कबका रिलीज हो चुकी है, लेकिन कई लोग इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। फैंस कह रहे हैं कि अब कंफर्म हो गया है कि 'कांतारा' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और किस दिन स्ट्रीम होगी।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' (Kantara OTT) मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।
इस फिल्म को कई मेजर साउथ इंडियन भाषाओं में देखा जा सकेगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
Kantara मूवी 30 सितंबर 2022 को कन्नड़ और 14 अक्टूबर 2022 को हिंदी वर्जन में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
इसके प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur और Chaluve Gowda हैं। ये मूवी Hombale Films के बैनर तले बनी है। इसमें Sapthami Gowda, किशोर कुमार जी ने अहम भूमिका निभाई है।
दिग्गज खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में फीफा विश्व कप में भाग ले रहे सेनेगल के विरुद्ध शानदार लय में चल रही नीदरलैंड्स की टीम जीत के साथ अपना अभियान शुरू करना चाहेगी।