MON - 21 Nov - 2022
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो सभी पसंद करते हैं। शो के कलाकार सभी के फेवरेट हैं। उनके फैंस उनके बारे में सबकुछ जानने चाहते हैं।
एक ऐसी है मजेदार और बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं मुनमुन दत्ता, जिन्हें शो में 'बबीता जी' के नाम से जानते हैं। उनके फैंस भी उन्हें इसी नाम से कहकर बुलाना पसंद करते हैं। दरअसल मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। ये खबर उन्होंने खुद शेयर की है।
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बहुत ज्यादा ट्रैवेल करती हैं। उन्होंने लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप यात्रा शुरू की थी, लेकिन दुर्भाग्य से एक्ट्रेस जर्मनी में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और अब वो घर लौट रही हैं।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने बताया, 'जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रैवेल कम करना है और घर वापस जाना है।'
अभी दो दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। उन्होंने उस लजीज खाने की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जब वह किसी के यहां रह रही थीं।
दिग्गज खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में फीफा विश्व कप में भाग ले रहे सेनेगल के विरुद्ध शानदार लय में चल रही नीदरलैंड्स की टीम जीत के साथ अपना अभियान शुरू करना चाहेगी।
जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं। उन्होंने रोमांस के लिए बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन में अपने रहने की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और जब स्विट्ज़रलैंड में हों तो हॉट चॉकलेट खाना ही पड़ता है।