MON - 21 Nov - 2022
शरीर को स्वस्थ और ताकतवर बनाने के लिए बेहतर खान-पान जरूरी है। आजकल खाने-पीने की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली की वजह से सिर्फ बुजुर्गों का नहीं, बल्कि युवाओं का शरीर भी कमजोर बनता जा रहा है।
अब लोगों के शरीर में पहले की तरह जान नहीं होती है। दूसरा, शरीर में खून की कमी होना भी आजकल की एक बड़ी समस्या बन गया है। महिलाओं और बच्चों में खून की कमी आम है।
अब जंक फूड का चलन बढ़ गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। यह शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना रहा है। पहले लोग देसी चीजों का सेवन ज्यादा किया करते थे और यही वजह थी उनके शरीर में खून और ताकत दोनों हुआ करते थे।
अब लोग खाने पर कम, दवाओं पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। इसका कारण खराब खाने-पीने की वजह से इम्यून सिस्टम का कमजोर होना है।
अगर आप अक्सर खून की कमी, थकान, कमजोरी आदि समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको अपने खाने-पीने में तुरंत बदलाव करना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ देसी चीजों जैसे गुड़ और चना शामिल करके अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।
गुड़ आयरन का भंडार है और चना कैल्शियम का। यह दोनों तत्व आपके शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके सेवन से होने वाले फायदों के बार में।
गुड़ बेशक गन्ने से बनता है लेकिन यह चीनी की तरह हानिकारक नहीं होता है। आप खाने में मिठास जोड़ने के लिए चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो एनीमिक लोगों के लिए बेहतर विकल्प है।